आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सवालों के कटघरे में

                
                                                         
                            हर सवाल का कठघरा
                                                                 
                            
नारी आगे बढ़ती है,
पीछे चलता मर्द जात,
हर जीत के शोर में भी,
अनसुनी रहती उसकी बात ।

घर की दीवारें जब ,
अपनों से ही दरक जाती हैं,
तो बँटवारे की हर तोहमत,
मर्द के हिस्से आती है ।

ज़मीन पर लकीरें खींचकर,
हदें और सरहदें बनाती हैं,
रिश्तों की उलझी डोर में,
न जाने कितनी गाँठें लगाती हैं ।

रिश्तों में ज़हर घुलता है,
इल्ज़ाम मर्द पर आता है,
कोई अपना ही घर तोड़े,
तो दोषी मर्द कहलाता है ।

अपनों को अपनों से लड़ाकर,
रिश्तों में दरारें डालती हैं,
जब उजड़ता है कोई आशियाना,
उँगलियाँ मर्द पर उठती हैं ।

कभी माँ का रूप धरती हैं,
कभी बहन बनकर आती हैं,
कभी पत्नी के रिश्ते में,
अपनी ही शर्तें चलाती हैं ।

खामोश रहे तो बुज़दिल,
बोले तो बदतमीज़ कहलाता है,
अपने ही घर के भीतर,
मर्द हर रोज़ कटघरे में आता है ।

अजीब दस्तूर है दुनिया का,
अजीब इसके रीत-रिवाज़,
फ़ैसला होने से पहले ही,
सुना दिया जाता है इल्ज़ाम ।

बोले तो अत्याचारी,
चुप रहे तो नाकारा,
हर तरफ़ सवालों में घिरा,
मर्द करे भी तो क्या बेचारा ?

इंसाफ़ के तराज़ू में,
बराबरी का पलड़ा कहाँ है ?
हर रिश्ते में हक़ की बातें हैं,
पर मर्द का हक़ कहाँ है ?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
45 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर