कुछ कहना नहीं किसी से
चुप रहना मैंने सीखा
गर जीना है जिंदगी तो
दर्द सहना भी मैने सीखा ।
जब जिंदगी के धागे
एक एक बिखर रहे हों तो
अपने ही उसूलों से समझौता
करना सीखा ।
जिन आंखों में दंभ था हर पल
अब बेचारगी के आंसू
उन आंसुओं हर बूंद को
जज्ब करना मैंने सीखा ।
कुछ कहना नहीं किसी से
चुप रहना मैंने सीखा ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X