एक दिन मेरी कहानी का आखिरी पन्ना भी पलट जाएगा
देखना है मेरे बिना ये संसार कितना बदल जाएगा।
जिनको मैं अपना कहती हूं वो थोड़ी देर आँसू बहाएंगे
फिर सब अपनी रोज मर्रा की जिंदगी में लग जाएंगे।
उस दिन मैं इस दुनिया से चली जाऊंगी
बस ईश्वर मेरे और मैं ईश्वर की हो जाऊंगी।
मेरे कपड़ों और मृतक शरीर से सबको घिन आएगी
पर जमीन और धन की बात आते ही जंग छिड़ जाएगी।
हम मात्र एक पन्ना है और ये दुनिया एक किताब पूरी है
और एक पन्ने के बिना कहानी थोड़ी अधूरी है।
पर पन्ना गुम होने पर लेखक ज्यादा घबराया नहीं करते है।
वह उससे और खूबसूरती से सजाया करते हैं।
जब तक साँसे हैं अपना वजूद तुम खोना मत
चार लोगों की बात पर तुम कभी भी रोना मत।
दूसरों के लिए जीकर देखा अब खुद के लिए जीना है
उन आखिरी सात मिनटों में मुझे बस खुद पर मरना है।
-सानवी दुबे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X