चपरासी और सहायक एक पुराने
कमरे के दरवाजे के सामने थे ,
वे बहुत पुरानी और जंग लगी
एक ताले को खोलने के लिए,
चाबियों के एक गुच्छे में से
सही चाबी ढूँढ़ रहे थे।
ताला खोलने के बाद,
वे एक-एक करके सभी
अलमारियों को खोलने के
लिए सही चाबी ढूँढ़ने लगे,
ताकि बीस साल बाद
अचानक सुनवाई के लिए आए
एक पुराने केस की फाइल मिल सके।
कुछ देर बाद फाइल मिल गई
वे दोनों वापस ऑफिस आ गए ,
अब ऑफिस इंचार्ज, इस केस को
ठीक से लड़ने के लिए
सही कर्मचारी और सही वकील
को कार्यभार सौंपने के
बारे मे विचार कर रहे थे ।
सच जीवन और देश,
दोनो के नाज़ुक मामलों को सही
ढंग से संभालने के लिए
सही लोगो की ज़रूरत होती है।
-सुबीर कुमार भट्टाचारजी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X