शोर मचाने की होड़ लगी है
एक टी वी चैनल के प्रोग्राम मे
ध्वनि प्रदूषण की निगरानी करने वाले ,
'ग्रीन प्लैटफार्म ' के सदस्य एक
'साइलेंट ज़ोन' में स्थित एक
नवजात बच्चों के अस्पताल के
सामने दीवाली के रात मे मौजूद थे।
वहाँ ध्वनि मापने वाले यंत्र
(डेसिबल मीटर) पर पचास की
निर्धारित सीमा के बजाय नब्बे
का डरावना स्तर दिख रहा था ,
अंदर मौजूद नवजात शिशु
ज़रूर डर से काँप रहा होंगा ।
पुलिस अधिकारी बेबसी जता रहे थे,
चारो ओर से शोर बहुत ऊँची इमारतों
की सबसे ऊपरी मंजिलों से आ रहे थे ,
कौनसे फ्लैट के सामने पटाखा फटा
पता लगाना बहुत मुशकिल था ,
बोल पड़ा पुलिस अधिकारी
"शोर मचाने की होड़ लगी है"।
-सुबीर कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X