आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भूख से अब सुदामा मरा

                
                                                         
                            यहाँ भूख से अब सुदामा मरा है,
                                                                 
                            
मगर राज-दरबार पूरा भरा है।
लगा के अँगूठा बही खा गए वो,
गरीबों की सारी दही खा गए वो।

ये झूठे सियासत के नटवर बड़े हैं,
मुकुट में जड़े इनके पत्थर कड़े हैं।
कपट की इन्होंने बुनी है कहानी,
चढ़ाकर के सिर पर अहंकार-पानी।

निकलती नहीं अब तो आहें गली से,
डराते हैं हाकिम यहाँ खलबली से।
कफ़न तक पे इन्होंने टेकस लगाया,
सदन में बैठ के खूब ठट्ठा उड़ाया।

जो पूछे सवालों को, द्रोही कहें वो,
बड़े ही निकम्मे, बटोही रहें वो।
जलाकर के बस्ती, ये उत्सव मनाते,
किताबों में केवल विकास ही दिखाते।

ये अट्टालिकाएं, ये महलों के घेरे,
उजालों के पीछे हैं गहरे अँधेरे।
पसीना हमारा, ये मदिरा पिए हैं,
हमारे ही दम पर ये हाकिम जिए हैं।

कलम को बनाया है हमने दुधारी,
उतरने को अब है ये सत्ता की खुमारी।
न डरना, न झुकना, न रुकना कहीं है,
बगावत की ज्वाला जलाना यहीं है।

उठाओ मशालें, चलो अब नगर में,
नई क्रांति फूँको हर एक डगर में।
सिंहासन हिलेगा, ये तख़्त अब गिरेगा,
अँधेरे का सारा भ्रम अब मिटेगा।

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
43 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर