न रास्तों की परवाह है, न मंज़िल का ठिकाना कोई,
न हूँ मैं योगी कोई, न कोई संत,
न फुहार, न सहरा की धूप,
न पूस और माघ कोई, न ही रुत बसंत,
हवाओं सा बेफ़िक्र हो चला है अब ये वजूद मेरा,
अब कागज़ के एक टुकड़े से तय नहीं होगी काबिलियत मेरी,
एक दरवाज़ा बंद हुआ तो क्या, आसमान तो है अनंत।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X