तुम प्यार बनना, पतवार नहीं,
तुम किसी का यार बनना,
पर इतना बड़ा भी दिलदार नहीं।
देखना दूसरों की नज़रों में तुम,
पर खुद की नज़रें यूँ खो न देना।
बहुत कुछ पाने की ज़िद में,
तुम खुद को ही मत खो देना।
सहारा बनो सबका,
पर अपना किनारा मत छोड़ देना।
दिल रखते-रखते सबका,
देखना कहीं अपना ही दिल मत तोड़ देना।
कहना बातें अपने दिल की,
कहना बातें अपने दिल की,
पर देखना कहीं अपना सम्मान मत खो देना।
लोगों की सुनना तुम,
थोड़ा उनको समझना भी,
पर सबकी सुनते-सुनते,
तुम अपनी समझदारी मत खो देना।
दिल अपना साफ रखना,
पर अपने लिए लड़ना मत छोड़ देना।
आँखों के आँसू छुपा तो लेना,
पर दिल को अपना पत्थर मत बनने देना।
तुम प्यार बनना, पतवार नहीं,
खुद से बड़ा तुम्हारा कोई यार नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X