लड़कियां, ससुराल भेजी गईं
वो लड़कियां
याद दिलाती हैं
उस खत की,
जिसे पता लिख कर
बड़े मन से भेजा गया,
जहां वो पहुंच कर भी
सारी जिंदगी
पड़ा रहा
घर के बाहर लगे
लेटर बॉक्स में
कोई उसे
घर के अंदर नहीं ले गया
जबकि वो
जानता था
एक खत किसी ने
भेजा है उसके नाम का
-ऋतु पुरोहित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X