आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सपनों में मत बाँध हवा को

                
                                                         
                            सपने में मत बाँध हवा को, आने दो बेखौफ हवा को,
                                                                 
                            
खिड़की खोलो, राह दिखाओ, छू लेने दो हर गाँव-गाँव को।

कब तक मुट्ठी में रखोगे तुम, इस खुले गगन की छाँव को,
जिसने पंख दिए हैं पंछी को, क्यों बाँधो उसकी उड़ान को?

बंद कमरों में घुटता जीवन, बाहर हँसता है संसार,
थोड़ी धूप भी आने दो, थोड़ा जीने दो इस साहस को।

हवा अगर है तो चलने दो, बादल हैं तो बरसने दो,
मन में जमी हुई धूल को भी, एक झोंके में बहने दो।

नदियाँ रोक सकोगे कब तक, लहरों को समझाओगे क्या?
जिसे प्रकृति ने मुक्त किया है, उसको तुम रोक पाओगे क्या?

सपने में मत बाँध हवा को, आने दो बेखौफ हवा को,
जीवन है तो बहने दो इसे… मत कैद करो इस दुआ को।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर