सलाखें आदमी को सुधारने के लिए होती हैं,
न कि समाज में एक और रावण पैदा करने के लिए।
क़ैद का मक़सद हो इंसान को इंसान बनाना,
नफ़रतों की आग में उसको और न जलाना।
सज़ा ऐसी हो कि अपराधी को एहसास हो जाए,
अपने किए हर ज़ुल्म का उसे आभास हो जाए।
जेल की दीवारें अगर संस्कार नहीं दे पाईं,
तो समझो हमने सज़ा की सारी मर्यादाएँ गँवाईं।
बदले की भावना से न्याय नहीं हुआ करते,
ज़ख़्म देकर किसी के चरित्र नहीं सुधरा करते।
क़ानून का काम है बुराई को मिटाना,
न कि एक अपराधी को और ख़ूँख़ार बनाना।
सलाखें बंद करें, जुर्म के गलियारों को,
खोलें इंसान के भीतर के, बंद पड़े उजालों को।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X