कुछ तस्लीम भी कर लिया करो, हर बात पर सवाल नहीं होते,
आने वाली हर जगह पर, शंखनाद नहीं होते।
अब उसकी आरज़ू ही तो हमें खींच लाई है यहाँ तक,
वरना यूँ ही किसी के दर पर, सजदे बेहिसाब नहीं होते।
कुछ ख़ामोशियों का भी, इज़हार समझ लिया करो,
हर दस्तक के पीछे छिपे, पैग़ाम पढ़ लिया करो।
उलफ़त में हर बार दलीलें, ज़रूरी नहीं होतीं,
कभी आँखों की ज़ुबाँ से भी, जवाब सुन लिया करो।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X