मैंने तो उसके रास्तों में ख़ुशबू बिछाई थी,
वो शख़्स आज काँटों की नुमाइश में है।
जिसे धूप से बचाने को छाँव देता रहा,
वही मेरी ही शाख़ों को जलाने में है।
मैंने हर चोट को हँसकर भुला दिया,
वो मेरी ख़ामोशी को आज़माने में है।
मैंने दुश्मनों से भी अदब का रिश्ता रखा,
वो दोस्त बनकर वार करने की फ़िराक़ में है।
कितना अजीब है वक़्त का ये दस्तूर भी,
जो कल गले लगा था, आज शिकंजे में है।
मैंने उसके नाम से अपनी दुआएँ लिखीं,
वो मेरे नाम पर इल्ज़ाम लिखने में है।
मैंने तो हर बार मोहब्बत का सबूत दिया,
वो हर बार मुझे गुनहगार लिखने में है।
अब न फूल दूँगा, न किसी से शिकायत करूँगा,
कैसी अजीब दास्तान है यहाँ।
पत्थर उठाने वाले ये भूल जाते हैं अक्सर,
फूल देने वाले के हाथ में भी लड़ने की ताक़त है।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X