वो फूल
उस दिन उस फूल की जगह, बाग़ में नहीं,
तुम्हारे दिल में थी...
जिस फूल की ख़ुशबू से,
तुम्हारा जीवन महकता है...
तुमने उसे हमेशा अपने हृदय के पास रखा,
तुम्हारी यही अदा, मेरे दिल को छू गई...
तुम्हारे चेहरे की मुस्कान ने,
उस दिन सब कुछ कह दिया था...
संग अपने दिल के तुम सपने सजा बैठे थे,
और मैंने तुम्हें समझने में देर कर दी...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X