आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये
जो हुए शहीद अपने, वतन के लिये ॥
वह पूज्य है देवताओं से बढ़कर,
जिसने प्राण गवाँया निज वतन के लिये ।
सारे तीर्थ है सुशोभित चरणों में उनके
जिनको शीश झुकाते नमन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये।।
पीठ दिखाया नहीं सीने खाई गोलियाँ
बुलन्द रखा हौशला शत्रु सामने के लिये ।
किन किन शब्दों में इनका बखान हम करें
शब्द कम पड जायेंगे इनके गुण गान के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिए
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ।।
रात दिन बन प्रहरी देश सीमा पर खड़े ये रहे
वतन वासियों को चैन की नींद सुलाने के लिए।
वीर बहादुर देश रक्षा में चौकन्ना हर पल रहे
आँख लगाना मुनासिब न समझा वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ॥
न फिक्र किया कभी पिता परिवार की
फिक्र किया हमेशा देश चमन के लिये ।
बर्फीली चोटियो पर गर्म जोश उबलता रहा
न मन सोच आई जरा सी तपन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ॥
माँ अपने कलेजे का टुकड़ा था भेजा सैनिक बना
टुकड़ा टुकड़ा देश का शत्रु से रक्षा के लिये ।
सरहद पर हुंकार जो भरते रहे
न्योछावर हो जाने को वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ।।
ये बीर बहादुर लाल भारती के न पीछे हटे
भूमि लाल कर दी अपने वतन के लिये ।
जिनके केवल राष्ट्र हित बसा था मन दरमिया
तन मन समर्पित था इनका वतन के लिये ।
जो हुए सहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ।।
एक स्वर में था जय घोष होता रहा
आगे बढ़ते रहे स्वयं कर्तव्य निभाने के लिये।
न जिन्दगी का मोह था न था अरमाँ कोई
मन था अरमान बस सम्मान वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ।।
प्रति श्वास सपने बस देखा यही वीर प्रति
हर भारतीय के चैनो अमन के लिये।
बसा बैठा था मन हमें गर्व है वतन पर
हम पैदा हुए वतन इस वतन के लिये ।
जो हुय शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवाये शीश उनको नमन के लिये ।।
करते शत शत नमन अपनी मातृ भूमि को
रण ही इनका इनके मनोरंजन के लिये ।
चलने को मजबूर मजबूर जहाँ जहाँ जीवन का
भरोसा नहीं मगर मन उतवाला अपने वतन के लिये।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ।।
कहा बामांगनी को हृदय से लगाते हुए
प्रिये माँगता दो शब्द वचन के लिये ।
आपको सोपता हूँ अपनी जगह परिवार को
जब तक न आऊ लोट पुनः वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ।।
जा रहा हूँ कर अति भरोसा तुम पर प्रिये
सभालना परिवार को मेरे से बन्धन के लिए।
यादों में सपने संजोते रहना प्रिये
मैं तो चला सेवा में वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ॥
दुध मुहे लाल को चूमा चाटा था कैसे
सपना सजा था लाल को कुछ बनाने के लिये ।
बार बार मुड़ मुड देखते आगे बढ़ते चले
दो कदम आकर्षण परिवार व वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवाये शीश उनको नमन के लिये।।
परिवार की सांसो में स्वयं को समाये हुए
स्वयं में परिवार समाये चले वतन के लिये ।
हाथ जोडते आख से ओझल हुए
सीमा को गले से लगाने वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ॥
समय बीतता रहा दिन आते जाते रहे
रहा व्यस्त मस्त जवाँ रक्षा में वतन के लिये।
बाट जोह रहे थे नयना परिवार के इधर
कब आयेगा वापस सपूत इस भवन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवाये शीश उनको नमन के लिये ।।
जिनकी यादों पर याद सताती रहीं
कुछ खाया पिया है या किया उपवास वतन के लिये
पता नहीं आराम करने का मौका मिला या नहीं
हैं तो किस हाल में रहते वहाँ वतन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवायें शीश उनको नमन के लिये ।।
हाय यह क्या हुआ सारा उल्टा हुआ
वापस आये यह तो केवल कथन के लिये।
चेहरा भी आता है न समझ में इनका
तिरंगा है भाग्य में था इनके कफन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवाये शीश उनको नमन के लिये ॥
सारी आशायें रमन काफूर होकर रही
जीवन दूभर हुआ हाय वतन के लिये
होता वही जो मंजूर सृष्टि को होता
शूर गया चमकने सूर्य सा गगन के लिये ।
जो हुए शहीद अपने वतन के लिये
आओ नवाये शीश उनको नमन के लिये ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X