आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उनके बल पर टिक टिक करती

                
                                                         
                            लोकतंत्र का यह दरबार
                                                                 
                            
जनमत इसका पहरेदार
सब है सेवा मे रत इसकी
सब की निष्ठा देश प्रेम की
सब अपना कर्तव्य निभाते
भारत के नागरिक के नाते
घड़ी के सारे पुर्जे जैसे
सब मिल सदा कार्यरत रहते
कभी नहीं करते विश्राम
उनके बल पर टिक टिक करती
सदा निरंतर चलती रहती
सब पुर्जे हैं एक समान
छोटा बड़ा न कोई निशान
लोकतंत्र भी इसी समान
सबका यथा योग्य सम्मान
आगे पीछे का यह खेल
लोकतंत्र से खाता मेल
राम प्रकाश मिश्र वत्स
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
36 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर