कभी-कभी रोना सब ठीक कर देता है,
रोना कमजोरी ही सही लेकिन उठ खड़े होने की हिम्मत देता ही हैं,
हम अपने आंसू तो रोक लेते हैं,
लेकिन कभी रोना खत्म नहीं कर पाते,
आंखो से बूंद न गिरे तो,
क्या हम रोये नहीं,
क्या आंसूओं का हथेली तक आना ही रोना है,
रोना तो वो भी है,
जब हम चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लेकर घुट रहे होते हैं,
जब हम तकलीफ़ो को चेहरे तक न आने देने की कोशिश में होते हैं,
जब हम भावनाओं से पूर्ण भी कुछ कह न पाते हैं,
सारी समस्याओं का सामाधान तो रोना नहीं है,
लेकिन उनसे कुछ देर की दूरी तो हैं ,
कुछ देर के लिए बहे आंसू बहा ले जाते हैं तकलीफ़ो को,
उसके बाद थोड़ी हिम्मत ले आते हैं,
बहे आंसू उसी हिम्मत का प्रतीक है,
कि हमारे अंदर बची है अभी और ताकत,
जीवन के सफर में आगे चल पाने का
जीवन के सफर में आगे बढ़ पाने का........
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X