आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ईश्वर के संदेश

                
                                                         
                            मेरे अल्फाज
                                                                 
                            

ईश्वर के संदेश

पक्षी, बादल, धूप, हवा और वर्षा—
ये सब ईश्वर के मौन संदेशवाहक हैं।
ये किसी एक देश के नहीं,
पूरी धरती के हैं।

पक्षी जब उड़ते हैं,
तो अपने पंखों में
जंगलों की महक,
नदियों का संगीत
और खेतों की हरियाली
साथ ले जाते हैं।

बादल समुद्र की गोद से
जल का संदेश लेकर उठते हैं,
फिर दूर किसी प्यासी धरती पर
जीवन बनकर बरस पड़ते हैं।

हवा _
एक फूल की सुगंध
दूसरे फूल तक पहुँचा देती है।
वह नहीं जानती
कि सीमा क्या होती है।

धूप हर सुबह
हर देहरी पर
एक-सा उजाला रख देती है।
वह किसी चेहरे में
भेद नहीं करती।

नदियाँ भी
अपना जल बाँधकर नहीं रखतीं;
वे बहती हैं,
क्योंकि देना ही
उनका स्वभाव है।

प्रकृति का हर तत्व
बिना बोले
एक ही बात दोहराता है—
धरती का हृदय
कभी टुकड़ों में नहीं धड़कता।

मनुष्य ने
नक्शों पर रेखाएँ खींच दीं,
पर आकाश आज भी
अखंड है।

बादल आज भी
हर खेत की प्यास पहचानते हैं,
पक्षी आज भी
हर वन को अपना घर समझते हैं,
और हवा आज भी
हर साँस को
एक ही जीवन का हिस्सा मानती है।

शायद इसी में
ईश्वर का सबसे बड़ा संदेश छिपा है—
जहाँ प्रेम बहता है,
वहीं धरती का सच्चा देश बसता है;
और जहाँ मनुष्य मनुष्य से जुड़ता है,
वहीं से स्वर्ग की सीमा आरम्भ होती है।
-राजेश्वरी पंत जोशी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर