पहली नजर
पहली नजर में देखा उसे वो मन को हर्षा गई
देखते ही उसे ह्रदय में मेरे नमी छा गई
उसकी मन्द मन्द मुस्कुराहट पे मैं दिल हार बैठा
लगा ऐसा मुझे जैसे मैं प्यार कर बैठा
पास से उसके गुजरने पर महक गुलाब की सी आती थी
मीठी मीठी बोली उसकी मेरी धड़कन बढ़ाती थी
देखने लगा था दुनिया मैं अपनी उसी के आसपास
ज़िन्दगी में पहली बार मिला था मुझे कोई इतना खास
उसके ख्वाबों में बैठा मैं रातें गुजार देता था
उसकी एक झलक देखकर मैं चैन की सांस लेता था
उसके आगे मैं स्वयं को हार गया
उसकी एक आवाज से मेरा दिन बन गया
किया जब मैंने प्यार का इजहार शरीर मेरा कांप गया
सुध बुध खोकर मैं अपने मन की बात कह गया
यह सब सुन वह दूर मुझसे चली गई
दूर उसके जाने से मन में मेरे बैचेनी सी छा गई
आई वह मेरे पास कुछ समय के बाद
उसके आने पर हमारे बीच हुआ थोङा विवाद
मन की बात उसकी सुन मैं अन्दर से टूट गया
बिना कुछ बोले मैं वहां से लौट गया
बीच राह में पुछा राहगीर ने कि उदासी का कारण क्या
मैंने कहा था कोई अपना जो दिल में खंजर चुभो गया
चला गया दूर कहीं सारे रिश्ते तोड़कर
खुद हंसकर चला गया मुझे रोता छोड़कर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X