आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अतीत के डर, वर्तमान का प्यार

                
                                                         
                            अतीत के डर, वर्तमान का प्यार
                                                                 
                            

डरते रहो तुम अपनी पुरानी यादों और डर से,
तब तक मेरे अनुभव भी,
मुझे तुमसे मिले अनुभवों से डराने लगेंगे।

पुराने डर और पुरानी यादें
तुम्हें वर्तमान में जीने नहीं देते,
और तुम्हारी दी हुई ठोकरों से
मेरा अनुभव भी कम नहीं हुआ।

तुम्हारा ज़ख्म तब फिर जीवित हो उठता है,
जब कोई तुम्हें वर्तमान में
सही व्यवहार या प्यार देता है।
पुराना दर्द
नए प्यार में बाधा बन जाता है।

और अब मेरा भी इतिहास
तुमने अपने बुरे अनुभवों से बिगाड़ दिया है,
तुम्हारे पुराने डर तुम्हारे साथ हैं
और तुम्हारी ठोकरों के निशान मेरे साथ।

शायद इसलिए
दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हुए भी
अपने-अपने अतीत से लड़ते रहते हैं।

— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर