और जिस रोज थामेगी मेरा हाथ,
मई शायद कुछ कह भी न पाऊँ उस रात|
बस तुझसे लिपट कर, बरसो का दर्द बहा दूंगा,
जो आँशु दुनिया से छुपाये हैं, तेरे सामने गिरा दूंगा |
फिर तेरे सीने से लग कर , बच्चा बनकर सो जौऊंगा,
न कल की फ़िक्र होगी न किसी बात का डर सताएगा |
तू भी मेरी ख़ामोशी को समझ लेना ,
मै टूटू कभी तो मुझे अपना समझकर समेट लेना |
मुझे मुकम्मल नहीं होना, बस तेरा हो के रहना है ,
इस शोर भरी दुनिया में तेरे साथ खामोश रहना है |
बस इतनी सी ख्वाहिस है मुझे ऐ ज़िंदगी,
वो मिले तो उसे खोने के डर से नहीं ,
उसके साथ ज़ीने के सुकून से मोहब्बत हो मुझे ||
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X