यूँ अंधे होकर दौड़ रहे जो तुम,
इस दौलत की हवस की खातिर।
अरमाँ किसी के तोड़ रहे हो तुम,
यौवन की मदहोशी की खातिर।
बैठ शोहरत के सिंहासन पर,
बुलंदियों को पा लिया है तुमने।
अपने चाहने वाले को खोकर,
ख़ुद को तन्हा कर लिया है तुमने।
छोड़-छाड़ सब जाना है तुझको,
धन के कोठे तेरे यहीं रह जाएँगे।
हमसफ़र बना ले तू मानवता को,
अच्छे कर्म ही तेरे साथ जाएँगे।
मौका मिला है अनमोल तुझको
न आएगा ये वक़्त फिर दोबारा।
समर्पित कर तन-मन प्रकृति को,
हो जाएगा फिर तू प्रभु का प्यारा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X