आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत

                
                                                         
                            काहे को किसी का करो भला,
                                                                 
                            
नहीं है इसकी जरूरत
हम नेता हैं, हम ऐसे भी बदनाम हैं
हमारी आदत बुरी है ,रहने दो बुरी आदत

जब मिट गई है अपनी भूख प्यास
भाड़ में जाए देश, भाड़ में जाए विकाश
सबसे पहले खुद को देखो, पहले अपनी है हिफाजत
हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत

जनता के लिए जितना कुछ करो ,
इनका नहीं भरेगा पेट
इनको झूठा आश्वासन दो ,सबसे करते रहो भेंट
बस दिखाने के लिए सबसे करो मोहब्बत
हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत

देश के पैसा से करो ऐशोआराम
बस दिखने के लिए कर दो , दो चार काम
उधर ध्यान नहीं देना है ,कोई लाख करे शिकायत
हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत

ये सब कुछ भूल गये हैं, कुछ नहीं है इनको याद
ये आपके पास आयेंगे, ठीक पांच साल बाद
फिर आप से हाथ जोड़ कर भीख मांगेंगे
यही है इनकी फितरत
हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत

और क्या क्या कहा जाए इनके बारे में
ये कम नजर आते हैं ,दिन के उजियारे में
रात को जाने इनका कहां कहां होता है स्वागत
हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत

ये दिल के काले होते हैं, जैसे कोई काजल
कभी इस आंख की, कभी उस आँख की शोभा बढ़ाते है
पल में जाते हैं बदल
किसी को सीखना हो तो इनसे सीखे नज़ाकत
हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत

संसद में झूठों का झुंड है,
इन अनूठे लोगों का काम है अनूठा
इनके विचारों में भले मतभेद हो ,
सब ने मिलकर इस देश को है लूटा
इनकी कुछ अच्छी खातिरदारी हो,
कुछ खास हो इनकी इज्जत
हमारी आदत बुरी है, रहने दो बुरी आदत
-रविन्द्र अमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
52 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर