सबको प्यार मोहब्बत पर कुछ लिखने को कहा गया
किसी ने कहानी लिखी, किसी ने लिखी कविता
कोई बड़ा लेख लिखा, किसी ने लिखा राम सीता
पर एक बात जो मेरे समझ में आई
मैने अपनी कलम उठाई,और झट से एक छोटा शब्द लिख दिया भाई
मै कुछ ज्यादा नही लिखा था,
इसीलिए मेरा था कुछ भरी मन
संचालको द्वारा कुछ इस तरह घोषणकी गई
" इस प्रतियोगिता में पहले पायदान पर हैं ,
कोलकाता के जाने माने मशहूर कवि रविन्द्र अमन"
इस बाजी को जीतकर मै खुद को गया था हार
आप भी नेक दिल इंसान बनो, दिल में रखो थोड़ा प्यार
-रविन्द्र अमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X