बहुत मुश्किल होता है,
खो कर किसी को फिर उसे वापस पाना ।
एक बार फिर से उसे अपना बनाना ।
फिर से खुद पर उसे यकिन दिलाना ।
हां बहुत मुश्किल होता है,
उनके दिल में अपने लिए जगह बनाना ।
उनके गमों का हिस्सा बन पाना ।
फिर से उनके साथ कुछ पलों को साथ में बिताना ।
सच में बहुत मुश्किल होता है,
फिर से उनके यादों में बस पाना ।
उनकी गलियों से एक रोज़ गुज़र पाना ।
हां माना कि ये दिल चाहे है ,
फिर से उनकी नजरों में नज़र आना ।
बस उनके तक पहुंच कर,
उनके लिए ठहर जाना । लेकिन
बहुत मुश्किल होता है,
खो कर किसी को फिर से उसे पाना ।।
-प्रीति गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X