सब मुखालिफ मेरे किनारे हो गए उसी वक्त दरमियां हमारे और आप में नज़र में नज़र मिला कर इशारे हो गए
हम उम्मीद लगाए बैठे थे हुआ अहसास अचानक आपको अब बगैर किए शिकवा आप भी तो हमारे हो गए
बदल कर अंदाज दिल मेरा आपने जलाया है हिज़्र में इस कदर कि दाग सारे मेरे सीने पर अब अंगारे हो गए
किया मैने इंतजार तेरा दिल से बहुत अचानक उठी जब भी तेरी निगाह तो दिल के मेरे अलग नज़ारे हो गए
फिलहाल शिकायत न कर सका तुमसे बढ़ा के जुनून अपना ही हुआ सामने तो दोस्त दुश्मन हमारे हो गए
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X