या खुदा देकर दर्द बेशुमार मजलूमों पर और रहम शैतानों पे ये क्या किया है सोच कर मिजाज़ समझना पड़ा हमें
अब तुम बताओ गुज़ारा शरीफों का हुआ कब आसान सुना कर बात दिल की अंदाज दुनिया का समझना पड़ा हमें
देखा मैने इस जहां में बेईमानों को ईमानदारों से भी ज्यादा खुश जान के दुनिया का रस्म ओ रिवाज़ कहना पड़ा हमें
इक हम हैं शिकार बुरे दिनों के और तुम खुशियों के आगोश में करूं भी क्या अरमां सारे आंसुओं से धोना पड़ा हमें
या खुदा बताओ करूं जिक्र कैसे उन शैतानों का आपसे किया जिसने जुल्म मुझ पे ही बेवजह ये सोचना पड़ा हमें
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X