आकर बीच दरिया के भंवर में अक्सर खो जाता हूं मैं ही इतना बदनसीब कि दर्द दिल का तुमसे ना कह पाता हूं
दिल की किताब में नाम तेरा लिखने की मिली हमको इजाजत कहां होकर मायूस दर्द तुमसे भी ना कह पाता हूं
अब तो तेरी खुशबू बन कर अहसास मेरे दिल में छा गई ख्वाब में बात करता हूं तुमसे और कुछ ना कह पाता हूं
अपनी मुफलिसी का दास्तां क्या बताऊं तुम्हें हर रोज़ घुट घुट के जी रहा हूं और दर्द तुमसे भी कह ना पाता हूं
तेरे कूचे से ताल्लुक टूट गया जब से गुजरता हूं इक नज़र घर तेरा देखता मगर जी भर कर मैं देख ना पाता हूं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X