जाने कैसे कैसे ख्याल दिल में ही आने लगे है बुझा के चिराग़ ए दिल वफा की राह में नाकामियां अपनी बढ़ाने लगे हैं
किस्सा ए किस्मत जाना कब किसी ने बढ़ा के धड़कनें दिल की होकर मायूस जिंदगी से मजबूरियां तुम्हें बताने लगे हैं
हाल ए गम मेरा जानने वास्ते सामने तू कभी आता नहीं मुझको दर ब दर करने वाले नादानियां अपनी बढ़ाने लगे हैं
देकर साथ मेरा हौसला बढ़ाया कब तूने कोई साथ दे या ना दे निभा के फर्ज शिद्दत से बेकरारियां हम बढ़ाने लगे हैं
परख कर हुनर मौका परस्ती का आपको कहानियां हम सुनाने लगे जीने में रखा क्या सोच के दर्द हम बताने लगे हैं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X