तुमको मेरी वफाओं पर ऐतबार करना पड़ेगा खुशी मिले या ना मिले जान के नादानी अहसास रिश्तों का सहेजना पड़ेगा
आगाज़ ए मोहब्बत हुआ अच्छा कब सहेज कर दर्द ओ तमन्ना सारे दिल ने जो कुछ देखा नही है वो हमें देखना पड़ेगा
मिले ना तुम दिल से तो करूं क्या कांटों से दोस्ती करना पड़ा है जला कर चिराग़ ए दिल अंजाम जो होगा सहना पड़ेगा
बात दिल की मेरी कभी तो सुन लिया करो बिछड़ के तुमसे चैन ओ सकूं खोना पड़ा बड़े सलीके दर्द हमें कहना पड़ेगा
सच ये है मेरे सकूं का ज्यादा हिस्सा तुम चुरा ले गए हो मना के जश्न ए बर्बादी मिल कर तुमसे हमें अब बिछड़ना पड़ेगा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X