घड़ी की टिक-टिक में, बीते समय की आहट थी,
काले बादलों में मानो जैसे बूंदों की सरसराहट थी।
सही और ग़लत भी कमबख़्त यूँ बीत गए,
जैसे जागती आँखों में टूटते सपनों की चाहत थी।
अब ये पल बीतें या थम जाएँ,
इन हाथों में कहाँ घड़ी के काँटों-सी ताक़त थी।
हाँ, मगर एक बात ज़रूर कहेंगे किसी दिन,
कि उस वक़्त एक मुस्कुराहट में भी
हज़ारों खुशियों-सी राहत थी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X