कहते हैं
कि अकेले नहीं आती
मुसीबत कभी
ले आती यह अपने साथ
सहेलियों को भी अपनी
तभी महसूस होता हमें ऐसा
मानी टूट पड़ा हो हम पर
मुसीबतों का पहाड़
इससे सिर पकड़कर
बैठ जाते हम
लेकिन न घबराकर
मुसीबतों से
हर हालत में
चाहिए दिखाना
हमें अपना दम।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X