कितने होते हैं परेशान
धूल या गर्द को लेकर हम
चाक-चौबंद रखने के लिए
अपन घरों को
कोना-कोना बुहार कर
लगे रहते हैं
साफ-सफाई करने में हम
मकान, सड़क आदि
बनते समय भी
उड़ने वाला धूल
करता है हमको
बेतरह परेशान
इन निर्माण कार्यों से
निकलने वाला धूल
प्रदूषण को बढाने के
अलावा
अंदर पहुंचकर
हमारी सांसों के ज़रिए
पहुंचाता है नुकसान हमें
लेकिन क्या धूल से
पा सके निजात
या पा सकते हैं हम कभी ?
कहते है वैज्ञानिक
कि सितारों की धूल
यानी स्टार डस्ट से ही
जन्मे हैं हम
तथा इस नश्वर संसार से
रुखसत होकर
छोड़ जाएंगे
राख के ढेर के रूप में
धूल का अंबार ही हम
इसलिए इतना सिर खपाने
या विचलित होने की भी
ज़रूरत नहीं
धूल को लेकर
क्योंकि है इस ब्रह्मांड में
धूल ही धूल का साम्राज्य
इसलिए नहीं जी सकते हम
मानकर धूल को त्याज्य।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X