मेरी खामोशी की वजह जानता है, मुझे क्या चाहिए वह सब जानता है।
तुमने देखी नहीं फूलों की वफ़ा वह जिस पर खिलते हैं उसी पे मुरझा जाते हैं, बस मेरी इसी अदा पर वह अपना सब कुछ वारता है।
उसके जन्मदिन पर मैं क्या ही दे सकती हूं,
मन तो मेरा भी उसके लिए बहुत कुछ कर जाने को करता है,
मगर मेरी आत्मा मेरा तन तक अब मेरा ना रहा है।
वो कहता है विश्वास नहीं क्या मुझ पर,
पर यह मेरा दिल ही जानता है।
कि- उसे लगता है कि मैं अकेले कहीं जाता हूं,लेकिन उनमें छुपी मेरी सहेली,मेरे जीने की वजह, मैं एकमात्र जिससे डरती हूं वह अभिभावक इससे भी कहीं ज्यादा अपने साथ समा के ले जाते हो।
फिर खुद ही सोचो खुद से ज्यादा विश्वास करती हूं पर जब सब कुछ एक ही शख्स में हो तो उसे खोने का डर भी तो उतना ज्यादा हो जाता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X