तेरी यादों की गहराई को,
किस कदर समझ पाया हूँ।
मन ने लिखने चाहे कई गीत,
पर शब्दों में कहाँ ढाल पाया हूँ।
तेरी कथा, तेरी कहानी में,
अपना हर एहसास पाया है।
जितना भी लिखता गया तुझको,
हर बार कुछ अधूरा पाया है।
तेरे प्यार की उस कहानी में,
मैंने अपना सब कुछ लुटाया है।
कुछ पन्ने अब भी बाकी हैं,
कुछ दर्द अभी तक छुपाया है।
तेरी यादें ही मेरी पूँजी हैं,
इन्हीं से जीवन सजाया है।
तू भले ही दूर चला गया,
दिल ने तुझे कहाँ भुलाया है।
— प्रवीण कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X