मुज़फ़्फ़र हनफ़ी की ग़ज़ल
होने लगी है अब तो ग़ज़ल बात बात पर
गुस्सा उतारता है फ़क़ीर अपनी ज़ात पर
सेराब हो चुके हों अगर आप तो चलें
तशना लबी का उर्स मनाने फ़रात पर
सब दूर भागते थे जलाली बुज़ुर्ग से
मेला लगा हुआ हे मियाँ कि वफ़ात पर
बिखरी हुई थी गर्दे तम्मन्ना चाहर सू
डाली जो सरसरी सी नज़र कायनात पर
यूं हे कि हम ने आप को रुसवा नहीं किया
हां ख़ाक डालते रहे अपनी सिफ़ात पर
खुश है कि ग़म ज़दा हैं मुज़फ़्फ़र,पता नहीं
जलसे जो कर रहे थे हमारी निजात पर
-मुज़फ़्फ़र हनफ़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X