प्यार में ये कैसी की, हम पे संगबारी है
हम बिखर गए जैसे, बिखरी रेज़गारी है
सोचते कभी तो तुम, बीती होगी क्या हम पर
दर्द की चलाई यूँ, तू ने मुझ पे आरी है
डर नहीं है दिल में अब, मुझको दर्द-ओ-ग़म का भी
अब लिखी मेरी क़िस्मत, में ही अश्कबारी है
ज़िन्दगी में टूटा है, ख़्वाब जो भी देखा है
इन सुलगते ख़्वाबों से, मेरी जंग जारी है
कौन है मोहब्बत में, जो नहीं शिकार-ए-ग़म
ग़म से तो पुरानी ही, मेरी रिश्ते-दारी है
मन की पीर भी आख़िर, किसको सुनाऊँ मै
ज़िन्दगी में 'पारुल' की, रह गई बे-ज़ारी है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X