ये ज़ेहन-ओ-क़ल्ब करते रहते मनमानी क़सम से
मोहब्बत की हुई है हमसे नादानी क़सम से
-
समाए अब्र रहते हैं मेरी आँखों में कितने
समझ ही तुम कभी पाए नहीं मा'नी क़सम से
किसी के रूठने से बदली सी अब ज़िन्दगी है
मोहब्बत ने यूँ छीनी है निगहबानी क़सम से
ज़ईफ़ी आ गई है कुछ दिनों में चेहरे पर भी
न आईने ने भी सूरत ये पहचानी क़सम से
बिछड़ने का है ग़म ये, या लिखा क़िस्मत का 'पारुल'
मगर सहनी मुझे है अब तो वीरानी क़सम से
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X