काश हम बच्चे होते भुला देते हर बात आसानी से
ख़्वाब अपने बिखरते नहीं देखते हम यूँ हैरानी से
ज़ब्त करना न पड़ता हमें रंजो-ग़म दिल की गहराई में
ज़िद से हम मनवा ही लेते हर बात अपनी भी मनमानी से
उँगलियाँ जुड़ते ही भूल जाते थे बीती हुई बातें हम
आज के जैसे रहते नहीं थे कभी हम तो वीरानी से
जाने कब हम बड़े हो गए बचपना छूट पीछे गया
काश बाहर नहीं आते माता-पिता की ही निगरानी से
जान से प्यारे उस दौर का लौट पाना ना-मुमकिन है अब
मुतमइन हो ही जाते हैं उस दौर की सिर्फ ताबानी से
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X