भाई-बहन के रिश्ते सा, रिश्ता कोई पावन नहीं
इस रिश्ते की ख़ुशबू बिना, महका कोई आँगन नहीं
तकरार भी तो, प्यार भी, इस रिश्ते में होता बहुत
ऐसी मोहब्बत का, बरसता सब पे भी, सावन नहीं
बचपन का वो एहसास, रूह-ओ-क़ल्ब में रहता सदा
उन यादों से होता, कभी खाली, कोई दामन नहीं
मासूम बचपन की शरारत से, जुड़ा है रिश्ता ये
रहती सलामत डोर ये, टूटा कभी बंधन नहीं
हो उम्र लंबी भाई की, करती बहन ये कामना
इक डाली के दो फूल हैं, होती जुदा धड़कन नहीं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X