माँ ने सबको देखा है,
माँ हमारी जीवन रेखा है।
ख्याल रखती हरदम,
भूलकर अपने सारे गम।
परेशान होते जब हम,
उनकी आँखें हो जाती नम।
छोटे रहें या बड़े हो जाएं,
स्नेह कभी ना होता कम।
सब माताओं को गॉड गिफ्ट,
ना जाने क्यों सब में एका है?
माँ ने सबको देखा है,
माँ हमारी जीवन रेखा है।
-चंद्र दत्त शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X