आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

और लफ़्ज़ फिर से कोने में व्याकुल ठहर गए

                
                                                         
                            कमरे के कोने में एक किताब पड़ी थी
                                                                 
                            
खुली हुई, पृष्ठ पुराना ज़र्द हो रखा था
खुली हुई, पर पढ़ी नहीं जाती
शब्द थे, स्याही थी, हर पन्ने पर एक बोझ था
मानो क़लम ने भरसक प्रयास से कलाकारी की हो
समय की धूप में जला, वो म्लान पन्ना था
जिस पर लिखी यादें भी अब पढ़ी नहीं जातीं…
वक़्त ने इस पर निशान छोड़ दिए,
मगर किसी ने इसे पढ़ने की ज़िद नहीं की
रोशनी आती, कुछ पल ठहर निहारती, रूठ कर चली जाती
भीड़ ठहरती, शीर्षक देखती और मुँह फेर लेती
महफ़िल गुज़रती रही, अपनी कहानियाँ रच कर चली जाती
हवा के साथ, रोज़ सफ़हा पलटता रहा
पर कहानियाँ उस किताब में ही सहम कर रह गईं
वक़्त ने धीरे-धीरे इस पर धूल जमा दी
और लफ़्ज़ फिर से कोने में व्याकुल ठहर गए

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर