आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बस मन की कठोरता को बनाए रखना है इसमें

                
                                                         
                            मैंने उस रात सोचा...
                                                                 
                            
कि मन को मारा कैसे जाता है?
और इस मन के विरुद्ध,
आख़िर काम किया कैसे जाता है?

रातों तक सोचती हुई बातों में,
मन के द्वारा ही विराम दिया जाता है,
जब अपने ही भीतर...
इस मन के मन की जाँच किया जाता है।

मन की लालसा के भीतर,
यूँ ही मर जाता है आदमी,
और बस चलते हुए भी,
कुछ कर पाता नहीं है आदमी!

भावनाओं में बहते-बहते,
ये रास्ते मुश्किल हो पड़े,
जैसे चलते हुए रास्तों में,
अचानक बैरिकेड खड़े हो पड़े!

पर निश्चित है निकलना इसमें से,
बस मन की कठोरता को बनाए रखना है इसमें,
रास्ते कभी खुद सरल बनते नहीं...
रास्ते तो बनाने ही पड़ेंगे!

बहते हुए उस मन में,
अब अति अस्थिरता नहीं चलेगी,
स्थिरता के उस अडिग बांध को...
अब हमें बनाने ही पड़ेंगे!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर