आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब भी देखेंगे किसी को दिल्ली की तरफ जाते हुए

                
                                                         
                            पंख खोले जीवन की तलाश में
                                                                 
                            
आकाश में ऊंची उड़ान के लिए
निकले नीड़ को छोड़कर पक्षीं,
दबे मलवे के बीच ले रहे हैं, अंतिम सांसें
जिस महल में दबकर वह मर रहे हैं पल-पल
वहाँ वह नए जीवन की तलाश में आए थे ।
आज वह बनते जा रहे हैं लाश
वही जो कई संपने लेकर आए थे
वह छटपटा रहे हैं
फड़फड़ा रहे हैं अपने पंख
निगल गया है यह लोभी संसार उन नादानों को
जिन्होंने नवयौवन में कदम रखा था।
रंग दिए जाएंगे यह घोंसले कुछ दिनों में
भूल जाएंगी सरकारे चंद दिनों में
सवाल, मुद्दे, मृत्यु और मनुष्य को भूल जाना तो
सरकारों, जमीदारों, ठेकेदारों की पुरानी परंपरा है।
पर उनका क्या जिनके घरों का
आखिरी चिराग बुझ गया है
अब उन घरों में कभी दिये नहीं जलाए जाएंगे
उनमें छाई रहेगी आजीवन उदासी
जब भी देखेंगे किसी को दिल्ली की तरफ जाते हुए
उन्हें अपने नादानों की याद आएगी।
-निकिता यादव 'ओम्श'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर