ग़म मिला मुझे ही हर बार ये वफ़ा कर के
बच गया गुनेहगार क्यूँ भला दगा कर के
बोझ हैं निगाहों ने कितने उठाए हुए
कर्ज़ यूँ चुकाए आंसुओं को छिपा कर के
साथ था निभाना उम्र भर जिसे बुरे वक़्त में
हमसफ़र चला मेरा राह में खड़ा कर के
ज़िन्दगी गुज़ारी थी नेकियों में ही जिसने
खुश बहुत ज़माना है नेक दिल दुखा कर के
छोड़ कर यूँ जाने वाले मुझे बता इतना
क्यूँ गया तू दिल की बंजर जमीं हरा कर के
प्यार की झलक दिखला छिप गया उजाला है
लापता है वो मेरे दिल को गुमशुदा कर के।
-निधि वर्मा ‘काश‘
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X