साथ अपने कहा ये जाने वाली है।
चाहे अपनी निंदा है , या ताली है।
लकड़ी की राख मे पता नही चला,
किसने गवां दी किसने बचा ली है।
माया ने ठग लिया अब रोना कैसा
तुम्हीं ने उसे ता उम्र घास डाली है।
मै फूहड़ प्रदर्शन नही करता मगर,
मेरी ख़ामोशी तुम्हारे नाम गाली है।
इसने कभी किताब नही लिखी है,
ये आम आदमी बिल्कुल खाली है।
- जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X