मत पूछो कि कहां उस बंदे का जनाधार है।
उसके पास टीवी ,मीडिया और अख़बार है।
मूंगफल्ली पे काजू की चमक आ ही गई है,
सस्ते दिनों मे कितना ये गुलज़ार बाज़ार है।
दुकानें तो आप लोगों ने भी लगाई है यहां,
ख़ास ग्राहकों को वॉशिंग मशीन उपहार है।
चोर, उचक्के, डाकू हमने भी पाल रखे है,
आखिर हमे भी तो लानी अपनी सरकार है।
शादी, ब्याह,या इवेंट,सब ठेकों पर हो रहा,
और, अब तो रेजीम चेंज के भी ठेकेदार है।
-जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X