आजकल कौन बड़ा , इस पर ही बड़ा क्लेश है।
सवालों मे अदालतें ,आंदोलन और जनादेश है।
बेल्जियम से जर्मनी तक यूरोप की सड़कें लाल,
जनाक्रोश है या मोबोक्रेसी का भी श्रीगणेश है।
अब गालियाँ ही सिलेबस का हिस्सा हो रही है,
गालियों मे ही निवेश,गालियों का ही परिवेश है।
एक शिव ने निगला था जहर, दूसरा उगलता है,
बारात का ये दूल्हा,गले का सांप है या महेश है।
बंटवारे मे एक तो मुल्क बना दूसरा सरायखाना,
और ,शब-बाश समझ रहे ये गोया बंगलादेश है।
-जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X