आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रेम गीत

                
                                                         
                            गीत
                                                                 
                            

छीन ले जब जग सहारा तुम मुझे भुजपाश देना।
कल्पना की नव उड़ानों को नया आकाश देना।।

मन जलाती ही रही है वेदना की मौन-कारा।
अश्रुनादों पर हमारे नृत्यरत संसार सारा।।
आस-तरु को खोखलाकर ये नियति होली जलाये।
काल का घोषित प्रभंजन स्वप्न के सब घर ढहाये।।
इस जगत की वीथियों में व्याल मद के डस रहे हैं।
भव्यता से युक्त मुझको तुम शिखर कैलाश देना।
कल्पना की नव उड़ानों को नया आकाश देना।।

सिंधु सा विस्तार तुम हो उर्मि सी चंचल हूॅं मैं।
तुम शयन की शांत मुद्रा सृष्टि की हलचल हूॅं मैं।।
तुम खुशी का केंद्र प्रियवर प्राण- पण अर्पण तुम्हें।
नित्य ही खुद को सॅंवारा मानकर दर्पण तुम्हें।।
उस क्षितिज की देहरी तक हाथ को थामे चलो प्रिय।
प्रेम-पथ की सेविका को अब नहीं अवकाश देना।
कल्पना की नव उड़ानों को नया आकाश देना।।

सत्य के तुम सारथी बन साथ में चलते रहो प्रिय।
जब मनोबल टूटता हो हाथ सिर रखते रहो प्रिय।
जब कभी ये मन भ्रमित हो पंथ तुम मुझको दिखाना।
बस प्रलय की क्रूर नज़रों से सदा मुझको बचाना।।
बूॅंद सी ज्यों मेघ-उर में हो रमण विश्वास का फिर।
प्रीति की अनुभूतियों के पल मुझे अविनाश देना।
कल्पना की नव उड़ानों को नया आकाश देना।।
-नीलम सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर