दर्द की कराह संग,
एक क्रंदन, एक नई आवाज
उठती-गिरती धड़कनों के बीच
साॅंस और भावनाओं का संगम
उद्भव हुआ एक नव-कोपल
जगत में आया अपने कंपन संग
शुरूआत में, सिर्फ श्वास और धड़कन।
भावनाओं के संप्रेषण के खेल में
जगत ने एक नाम दिया
अलग एक पहचान दिया
बढ़ता जूझता रहेगा अब
बस अब , इसी नाम और पहचान संग
शंका और समाधान की त्रासदी यहीं से।
खेल भी अजब है
सृष्टिकर्ता ने बनाया
अस्तित्व है, श्वास है जब तक
टूटते और छूटते श्वास के
हाय
फिर बस एक हल्की याद
बाकी बस धूल संग राख
पंचतत्व का बना पंचतत्व को समर्पित
पंचतत्व को समर्पित।
-नाग मणि
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X